डाक घर में सीबीएस कोर बैंकिंग सेवा शुरू
केकड़ी| केकड़ीडाक घर में गुरुवार को सीबीएस कोर बेकिंग का शुभारंभ समाराेह पूर्वक किया गया। डाकघर अधीक्षक ब्यावर एनएम माली रीजनल ऑफिस से आए लेखाधिकारी ने सॉफ्टवेयर के माध्यम से पहला सीबीएस फाइनल व्यवसाय कर बैकिंग सेवा का शुभारंभ किया। इससे पूर्व उप डाक पाल केकड़ी,रज्जाक अली, आकाश, गोपी शर्मा तथा स्टाफ के अन्य सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत कर स्मृति चिन्ह भेंट किए। डाकघर अधीक्षक माली ने सीबीएस कोर बैंकिंग सेवा शुरू होने पर लोगों को इस सेवा की विशेष सुविधाएं अन्य फायदों से अवगत कराया। केकड़ी डाकघर में वर्तमान में सभी श्रेणी के 70 हजार खाते खुले हुए है, जो वर्तमान में सीडीएस के तहत है तथा खाता धारकों को 10 डिजिट के नंबर प्रदान किए जाएंगे, जिससे बैंक की तरह सभी सुविधाएं प्राप्त हो सकेगी। इस मौके पर केकड़ी उपखंड डाक निरीक्षक राकेश कुमार, वेदप्रकाश ओझा, मुरलीधर गुर्जर सहित अनेक लोग मौजूद थे।