पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक साथ तीन बच्चों का जन्म

एक साथ तीन बच्चों का जन्म

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर|शहर केकॉलेज रोड स्थित जैन फर्टिलिटी एंड चाइल्ड आईसीयू हॉस्पिटल में गुरुवार सुबह एक प्रसूता ने एक साथ तीन नवजात को जन्म दिया। तीनों नवजात का प्रसव नॉर्मल डिलेवरी के तहत कराया गया। प्रसव के बाद तीनों नवजात उनकी माता पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं। हॉस्पिटल की गायनेकोलोजिस्ट डॉ.कल्पना जैन के अनुसार पाली जिलांतर्गत रायपुर क्षेत्र के पचानपुरा गांव निवासी भीम सिंह की प|ी सोहनी देवी (23) को बुधवार रात करीब 10 बजे भर्ती कराया गया। सोनोग्राफी रिपोर्ट में पहले से तीन बच्चों के होने की जानकारी के चलते नॉर्मल डिलीवरी के बजाय सीजेरियन होने की संभावना बनी हुई थी। साथ ही एक साथ तीन बच्चों के जीवन की सुरक्षा को लेकर खतरा बना हुआ था। इस चुनौती के चलते डॉ.कल्पना जैन ने रातभर सोहनी देवी का परीक्षण करते हुए नॉर्मल डिलेवरी कराने के मकसद से सुबह तक इंतजार किया। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे डॉ.जैन ने काफी मशक्कत कर नॉर्मल डिलेवरी कराई और तीनों बच्चों का सुरक्षित प्रसव कराया। सोहनी देवी ने दो बेटियों और एक बेटे को जन्म दिया। तीनों बच्चों का वजन 2 किलो के ऊपर है। सुरक्षित प्रसव की वजह से सोहनी देवी समेत तीनों बच्चों का स्वास्थ्य भी सामान्य है।

^सोहनी देवी और उसके तीनों बच्चे पूर्ण रूप से स्वस्थ है। पहले सीजेरियन की संभावना थी। लेकिन नॉर्मल डिलेवरी के लिए धैर्य से काम लिया। इसमें सोहनी और उसके परिजनों ने पूरी तरह से भरोसा जताया। जिससे नॉर्मल डिलेवरी संभव हो सकी। डॉ.कल्पना जैन, गायनेकॉलोजिस्ट।

एक साथ जन्मे तीन बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करती डाॅक्टर।