रेंज फायरिंग में कैडेट ने दिखाई प्रतिभा
ब्यावर|राज एयरस्काइन एयर एनसीसी उदयपुर द्वारा आयोजित 10 दिवसीय निशुल्क वार्षिक प्रशिक्षण शिविर उदयपुर में हुआ। शिविर में स्थानीय विद्यालय के एयर एनसीसी ऑफिसर देवानंद के नेतृत्व में 51 एयर एनसीसी कैडेट ने भाग लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश जिंदल ने बताया कि कैंप में विद्यालयों के एयर कैडेटों ने विभिन्न प्रतियोगिता में सराहनीय प्रदर्शन किया। जूनियर डिवीजन की रेंज फायरिंग में कैडिट मोहम्मद याशीन ने 40 में से 32 अंक प्राप्ति कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों को कर्नल एम.एस. राठौड़ ने पदक प्रदान कर सम्मानित किया। परेड कॉम्पीटिशिन में पटेल एयर विंग में तृतीय रहा। दस दिवसीय शिविर में कैडेट्स को विभिन्न प्रकाश की वार्ताएं आयोजित कर एयरोमोडलिंग, राष्ट्रीय सुरक्षा साम्प्रदाय सद्भाव आदि के बारे में जानकारी दी गई।
उदयपुर में डिवीजन की रेंज फायरिंग में हिस्सा लेते पटेल स्कूल के कैडेट्स।