पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शैक्षणिक भ्रमण से लौटा दल

शैक्षणिक भ्रमण से लौटा दल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर|डूंगरी रोडस्थित पीआरजे ज्ञानजया स्कूल के 60 विद्यार्थी एवं 10 शिक्षकों के दल ने झीलों की नगरी उदयपुर में शैक्षणिक भ्रमण किया। दो दिवसीय भ्रमण के बाद दल मंगलवार को वापस लौटा। संस्था अध्यक्ष पदमाराम जांगिड़ ने बच्चों को सफल भ्रमण की शुभकामनाएं दी। पिकनिक के दौरान चेयरपर्सन राखी जांगिड़ का जन्मदिन मनाया गया। स्कूल प्रिंसीपल रुचि कंवर ने सभी विद्यार्थियों को तिलक लगाकर रवाना किया। बच्चे सिटी पैलेस, मानक महल, दिलखुश महल, भीम विलास, मोर चौक, शीश महल आदि का भ्रमण कर राजस्थानी लोक कला, राजस्थानी शैली, मुगल कला एवं चीन की चित्रशैली से परिचित हुए।