पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वार्डों में विकास कार्य शुरू

वार्डों में विकास कार्य शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर|शहर कीनई सरकार ने काम-काज संभालते ही पिछले बोर्ड में जारी हुए टेंडर पर गंभीरता जताते हुए अटके विकास कार्य शुरू करवाने का निर्णय लिया है। नगर परिषद प्रशासन ने भी आचार संहिता समाप्त होने के साथ ही संबंधित ठेकेदारों को तुरंत काम शुरू करने के लिए पाबंद किया है।

वार्ड 22 के पार्षद कैलाश गहलोत ने बताया कि नगर परिषद प्रशासन ने निकाय चुनाव पहले भंवरलाल गोठी पब्लिक स्कूल को जाने वाली मुख्य सड़क के लिए टेंडर जारी किए थे। आचार संहिता समाप्त होने के साथ ही विधायक शंकरसिंह रावत ने सभापति को शहर विकास के लिए पहले से जारी टेंडर को ध्यान में रखते हुए तुरंत विकास कार्य शुरू करवाने की सलाह दी। ऐसे में शहर की नई सरकार ने भी इस पर गंभीरता जताते हुए संबंधित ठेकेदार को तुरंत काम शुरू करने के निर्देश दिए। पार्षद गहलोत ने बताया कि पिछले बोर्ड की ओर से 10 लाख रूपए का टेंडर जारी किया गया। आचार संहिता समाप्त होने के साथ ही नगर परिषद प्रशासन ने अटके कार्य फिर से शुरू कराने का निर्णय लेते हुए संबंधित ठेकेदारों को पाबंद किया। परिषद प्रशासन के निर्देशानुसार संबंधित ठेकेदार ने बुधवार से सीसी रोड निर्माण के लिए सड़क खुदाई कार्य शुरू कर दिया। विधायक शंकरसिंह रावत की अनुशंसा पर नगर परिषद प्रशासन ने पूर्व में जारी टेंडर पर तत्काल काम शुरू करवा दिया। साथ ही विधायक ने वार्ड में विकास के लिए आगे भी भरोसा दिलाया। क्षेत्रवासियों की जरूरत के मुताबिक विधायक सभापति से विकास के लिए चर्चा करेंगे। जिससे वार्ड का समुचित विकास हो सके।

ब्यावर. वार्ड 22 में शुरू हुआ सीमेंट सड़क निर्माण कार्य।