एसडी कॉलेज में प्रतियोगिताएं आज से
सनातनधर्म राजकीय महाविद्यालय की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुक्रवार को सुबह 9 बजे से शुरू होगी। मुख्य अतिथि थानाधिकारी सतेंद्र नेगी होंगे। छात्र संघ के तत्वावधान में प्रतियोगिता में डॉ. नरेश जटिया, सुमित एस. कुमार, डॉ. हरीश गुजराती, डॉ. एम.आर. देवड़ा को जिम्मेदारी दी गई है।
बच्चोंने वॉलीबाल में दिखाई प्रतिभा
ब्यावर| श्रीवर्द्धमान कन्या महाविद्यालय ब्यावर में वॉलीबॉल प्रतियोगिताएं रखी गई। प्रतियोगगिता दीप्ति माहेश्वरी एवं अक्षय जोशी, पूजा जैन के निर्देशन में हुआ। प्रतियोगिता के निर्णायक अनूप आर्य निकिता शर्मा थे। प्रतियोगिता में ब्ल्यू क्लब ने रैड क्लब को 21-09 एवं 21-13 से सीधे सेट में पराजित किया। प्रतियोगिता में रैड क्लब विजेता ब्ल्यू क्लब उपविजेता रहा।