- Hindi News
- सिटी थाने में खल रही महिला पुलिसकर्मियों की कमी
सिटी थाने में खल रही महिला पुलिसकर्मियों की कमी
करीब 3 लाख की आबादी वाले ब्यावर क्षेत्र में महिला अधिकारी का दोबारा नियुक्ति नहीं होने से थाने में मदद की गुहार लेकर आने वाली महिलाओं को पुरुष पुलिसकर्मियों के समक्ष अपनी आपबीती बयां करने में झिझक का सामना करना पड़ रहा है। एसआई विद्या मीणा का ट्रांसफर हो जाने और इसके बाद उनके स्थान पर किसी अन्य महिला अधिकारी की नियुक्ति नहीं होने और अन्य महिला अधिकारी को उनके स्थान पर नियुक्त नहीं होने से थाने की महिला डेस्क का वापस अस्तित्व में आने पर असमंजस बना हुआ है।
पुरुष पुलिस कर्मी के समक्ष पीड़ा जाहिर करने में झिझक…
मनीष शर्मा | ब्यावर
करीबएक लाख से ज्यादा महिलाओं की आबादी वाले शहर में पिछले एक साल से एक भी महिला पुलिस कर्मी नहीं है। जिस कारण महिला अत्याचार, घरेलू हिंसा दहेज प्रताडऩा से पीडि़त महिलाओं को सिटी थाने में समय रहते कानूनी मदद नहीं मिल पा रही है।
महिला पुलिस अधिकारी के अभाव में यहां स्थापित महिला हेल्प डेस्क पूरी तरह से अव्यवस्थित हो रखी है। महिला पुलिस कर्मी नहीं होने का खामियाजा सिर्फ पीड़ित ही नहीं बल्कि खुद पुलिस विभाग को भी उठाना पड़ रहा है। लंबे समय से कानूनी मदद के लिए थाने में आने वाली पीडि़त महिलाओं को ना तो समय रहते कानून संबंधी जानकारियां मिल पा रही हैं, और ना ही मुकदमों में कानूनी मदद मिल रही। चार साल पहले सिटी थाने में महिला अधिकारी एसआई विद्या मीणा की नियुक्ति के बाद प्रशासनिक स्तर पर प्रयास करके सिटी थाने में महिलाओं की मदद के लिए महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की गई।
जिसके माध्यम से थाने में दर्ज होने वाले मुकदमों में पीडि़त महिलाओं को कानूनी मदद के साथ घरेलू हिंसा अन्य महिला उत्पीडऩ मामलों से संबंधित धाराओं की जानकारी मिल रही थी। लेकिन पिछले साल जुलाई 13 में एसआई विद्या मीणा का ट्रांसफर हो गया जिसके बाद से महिला डेस्क अव्यवस्थित हो गई, और महिला पुलिसकर्मियों की कमी के कारण खुद पुलिस महकमा भी परेशान है।
उठानापड़ रही परेशानी…
महिलापुलिस कर्मी नहीं होने के कारण सिटी थाना ही नहीं बल्कि सर्किल के अन्य थाने भी प्रभावित हैं। सर्किल में मात्र सदर थाने में दो महिला पुलिस कर्मी हैं। जिन्हें ब्यावर सिटी ही नहीं बल्कि जवाजा और टॉडगढ़ तक जाना पड़ता है। किसी महिला की शिकायत या महिला आरोपी के मामले में सिटी थाना पुलिस को सदर थाने से महिला कर्मचारी या