- Hindi News
- ‘श्री’ के सहयोग से लगेंगे 50 पौधे ट्री गार्ड
‘श्री’ के सहयोग से लगेंगे 50 पौधे ट्री-गार्ड
ब्यावर| सनातनधर्म राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा कॉलेज राजकीय छात्रावास में सोमवार को पौधरोपण किया गया। उपखंड अधिकारी भगवती प्रसाद, श्री सीमेंट के उपमहाप्रबंधक श्याम शर्मा, एमके जोशी डॉ. राधेश्याम अग्रवाल की अध्यक्षता में पौधरोपण किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी डॉ.नरेंद्र कुमार साद ने बताया कि श्री सीमेंट लिमिटेड ने पौधरोपण के लिए 50 ट्री गार्ड तथा 50 पौधे उपलब्ध कराए। डॉ. हरीश गुजराती ने आभार जताया।
ब्यावर. एसडी कॉलेज छात्रावास में पौधरोपण करते अतिथि।