- Hindi News
- स्कूल में विरोध जताने के मामले ने पकड़ा तूल
स्कूल में विरोध जताने के मामले ने पकड़ा तूल
ब्यावर | स्कूलमें छात्राअों से मारपीट और डांटने के आरोप को लेकर किए गए विरोध के मामले ने तूल पकड़ लिया है। सोमवार को एक ओर जहां स्कूल प्रबंधन ने उपखंड अधिकारी और थाने में पुलिस को ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई की मांग उठाई तो वहीं दूसरी और पीड़ित छात्रा के अभिभावक ने एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर स्कूल प्रबंधन पर प्रताडित करने का आरोप लगाया।
सोमवार को श्रीगोदावरी आर्य बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल की अध्यापिकाएं और प्रबंधन के पदाधिकारी पहले उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंपे उपखंड अधिकारी भगवती प्रसाद को ज्ञापन सौंप कर आरोप लगाया कि भाजपा नेता बद्री सामरिया ने स्कूल में आकर झूठा आरोप लगाते हुए महिला अध्यापिकाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि अध्यापिकाओं की ट्रिक फोटोग्राफी कर वाट्सअप पर डाला गया। शिक्षिकाओं ने मांग उठाई की आरोपी के खिलाफ कानूनी कारवाई करें। शिक्षिकाओं ने थाने में ज्ञापन सौंप कार्रवाई की मांग उठाई। सोमवार को एक अभिभावक भैरूलाल भाटी अन्य अभिभावकों के साथ उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंप आरोप लगाया कि पुत्रियांे को प्रताडित किया जा रहा है। उन्होंने अभिभावक संघ अध्यक्ष बद्री सामरिया को बुलाया। सामरिया ने प्रबंधन से बात की तो उन्हें भी कोई जवाब नहीं मिला। एडीओ भागचंद मंडरावालिया को जानकारी दी तो उन्होंने फोन पर प्रबंधन को फटकार लगाई।
उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपते स्कूल प्रबंधन के पदाधिकारी।