डांडिया नृत्य प्रतियोगिता कल
श्रीगौड़ समाज संस्था एवं गौड़ संस्था महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में नवरात्र पर्व पर 1 अक्टूबर को शाम 7 बजे डांडिया नृत्य प्रतियोगिता एवं गरबा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। महिला प्रकोष्ठ की प्रचार सचिव सुमित्रा शर्मा ने बताया कि इसके लिए कार्यकारिणी की बैठक अध्यक्ष ललिता शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें एक अक्टूबर को शाम 7 बजे परशुराम भवन में आयोजन करने का निर्णय लिया गया। जिसके अंतिम चरण में कपल डांडिया भी आयोजित होगा। सचिव सुनीता रावत ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सांस्कृतिक सचिव शालिनी शर्मा, सुनीता शर्मा, केवल शर्मा, सुमित्रा शर्मा रूचि का शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई। संस्था अध्यक्ष हरीश शर्मा, महिला प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष सरोज शर्मा, गिरिजा शर्मा, सचिव मोनिका कौशिक, निशा भार्गव सुमित्रा कौशिक ने समाज के सभी सदस्यों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का अनुरोध किया।