बीएलआे को प्रशिक्षण 12 से
ब्यावर | विधानसभा(103) क्षेत्र ब्यावर में पुनरीक्षण 2015 के संदर्भ में क्षेत्राधीन बीएलओ को भागवार 12 13 एवं 14 अक्टूबर को प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसमें संबंधित बीएलआे आवश्यक रूप से भाग लेना सुनिश्चित करेंगे। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी (एसडीएम) ब्यावर भगवती प्रसाद ने बताया कि उपखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार में बीएलआे : भाग संख्या 1 से 75 को यह प्रशिक्षण 12 अक्टूबर को सुबह 11 बजे तथा बीएलआे : भाग संख्या 76 से 150 तक को 13 अक्टूबर को सुबह 11 बजे प्रशिक्षण दिया जाएगा। एसडीएम ने बताया कि इसी तरह ग्रामीण क्षेत्र में तैनात बीएलआे क्रमांक 151 से 248 को पंचायत समिति जवाजा सभागार में 14 अक्टूबर को 11.30 बजे विधानसभा पुनरीक्षण 2015 से संबंधित आवश्यक प्रशिक्षण दिया जाएगा।