रामज्योत देवी ने किया नेत्रदान
ब्यावर | समाजसेवीजीतमल मंगल की धर्मप|ी रामज्योत देवी का सोमवार को निधन हो गया। उनके देहांत के बाद परिजनों ने लायंस क्लब ब्यावर क्लासिक की प्रेरणा से रामज्योत देवी के नेत्र दान किए। लायंस क्लब ब्यावर क्लासिक अध्यक्ष शिवप्रसाद गुप्ता और सचिव आशुतोष माहेश्वरी ने बताया कि जल्द ही रामज्योत देवी की आंखों से दो लोगों की जिंदगी में उजाला आएगा।