वृद्ध ने फांसी लगाकर दी जान
ब्यावर | सदरथाना क्षेत्र के सुहावा निवासी एक वृद्ध ने सोमवार को अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस के अनुसार सुहावा निवासी अजमाल(60) पुत्र दीना ने सोमवार को अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने पर पहुंचे सदर थाने के आंनद सिंह ने शव को कब्जे में लेकर राजकीय अमृतकौर अस्पताल पहुंचाया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने बताया कि अजमाल मानसिक रूप से बीमार था।