चोरों ने खंगाला सूना घर
बलाडरोड स्थित जगदीश नगर में चोरों ने इसूने मकान को निशाना बनाते हुए हजारों रुपए के माल पर हाथ साफ कर लिया। वारदात की जानकारी सोमवार को मकान मालिक के घर पर आने पर हुई। पुलिस ने मुआयना कर जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार संग्रामगढ़ आसींद निवासी बालकिशन सोनी सर्राफा व्यापारी हैं। उसने व्यापार के लिए बलाड रोड स्थित जगदीश नगर में मकान ले रखा है। वह कुछ दिनों पहले संग्राम गढ़ गया था। वह जब सोमवार को वापस आया तो उसके घर के ताले टूटे हुए थे। उन्होंने बताया कि चोरों ने घर में से सोने की अंगूठियां, बालियां, चांदी की पायजेब, कान के झुमके, पांच चांदी के सिक्के और 800 रुपए नकद चुरा लिए। सोनी ने चोरी का मामला दर्ज कराया है।