सड़क दुर्घटना में दो घायल
नागोला| ब्यावर-केकड़ीरोड पर नागोला के निकट दो बाइक की भिड़ंत में दो युवक गंभीर घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बडग़ांव निवासी हरि रेगर 45 वर्ष मिश्री लाल बैरवा 35 वर्ष नागोला में भैंरूजी का मेला देकर घर लौट रहे थे। इस दौरान भीड़ अधिक होने के कारण सामने से रही अज्ञात बाइक ने टक्कर मारी। इससे बाइक पर सवार हरि मिश्री लाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नागोला 108 से भिनाय अस्पताल पहुंचाया गया है।