पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बलाड़ में आयोजित हुआ विशेष भामाशाह शिविर

बलाड़ में आयोजित हुआ विशेष भामाशाह शिविर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जवाजा| राज्यसकार की महत्वांकाक्षी भामाशाह योजना के तहत बलाड ग्राम पंचायत मुख्यालय पर पांच दिवसीय शिविर में 1234 महिला मुखियाओं से जुड़े कुल 3825 व्यक्तियों का भामाशाह नामांकन किया गया। वहीं 497 व्यक्तियों का आधार के लिए नामांकन किए गए। बीडीओ राजबाला मीणा ने बताया कि बलाड में चार दिन के लिए भामाशाह नामांकन शिविर तय हुआ था लेकिन, भामाशाह नामांकन करवाने हेतु पंचायतवासियों के उत्साह को देखते हुए इसे एक दिन और बढ़ाया गया। अंतिम दिन करीब 950 से भी अधिक व्यक्तियों ने शिविर गतिविधियों का लाभ उठाया। उन्होंने बताया कि शिविर को सफल बनाने में राजस्व विभाग के निरीक्षक मिटठन लाल जोधावत एवं कार्यवाहक नायब तहसीलदार प्रवीण आर्य की सम्पूर्ण टीम तथा सरपंच मेणी देवी समाज सेवी सम्पत सिंह की टीम का सहयोग सराहनीय रहा।

ब्यावर. शिविरमें उमड़ी भीड़।