पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेड क्लब ने ब्ल्यू क्लब को दी मात

रेड क्लब ने ब्ल्यू क्लब को दी मात

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर| श्रीवर्द्धमान कन्या महाविद्यालय में शुक्रवार को विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। शुक्रवार को खो खो प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। शुक्रवार को खेले गए एकतरफा मुकाबले में रेड़ क्लब ने ब्ल्यू क्लब को 4 के मुकाबले 15 अंको से मात दी। इसी प्रकार महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में लैंगिक भेदभाव विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें सिमरण त्रिपाठी और साक्षी सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। निशा प्रजापति द्वितीय और सुमन दगदी तृतीय स्थान पर रही। गीत प्रतियोगिता में अनुसर्या पंवार प्रथम, सोनू नागर द्वितीय और नीतू चौहान तृतीय स्थान पर रही।