वुशू में ब्यावर ने जीता पदक
श्रीगंगानगरमें 9 से 11 दिसंबर तक आयोजित राज्य स्तरीय वुशू प्रतियोगिता में अजमेर जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए ब्यावर के चार खिलाडि़याें ने पदक जीतकर शहर का नाम रोशन किया।
अजमेर वुशू संघ के सेकेट्री कोच विजेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि सीनियर वर्ग के 52 किलोग्राम भार वर्ग में प्रवीण सिंह और जुनियर वर्ग के 48 किलो भार वर्ग में मनीष कुमार ने रजत पदक जीता। वहीं 60 किलोग्राम भार वर्ग में विराज चौहान और 70 किलोग्राम भार वर्ग में लखन सिंह ने कांस्य पदक जीता।