पुस्तक प्रदर्शनी का उद्घाटन
केंद्रीयविद्यालय में पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि एल एंड टी नेशनल हाइवे प्रोजेक्ट के उपमहाप्रबंधक अतुल कुमार ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। प्राचार्य राजेश कंथारिया ने बताया कि प्रदर्शनी में सीबीएसई के आदर्श प्रश्न पत्र, सहायक पाठ्य सामग्री, चिल्ड्रन्स बुक ट्रस्ट की पुस्तकें आकर्षण का केंद्र रहीं। मुख्य अतिथि अतुल कुमार ने पुस्तक प्रदर्शन की सराहना की। पुस्तकों के अध्ययन की अभिरूचि एवं लगन पैदा होती हैं। प्रदर्शनी का संयोजन पुस्तकालाध्यक्ष अमरनाथ लाखीनाथ ने किया।