पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जवाजा में निर्विरोध बनी भाजपा की प्रधान

जवाजा में निर्विरोध बनी भाजपा की प्रधान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचायतराज चुनाव के तहत जवाजा पंचायत समिति के इतिहास में पहली बार शनिवार को भारतीय जनता पार्टी की गायत्री रावत निर्विरोध प्रधान चुनी गई। प्रधान पद के चुनाव को लेकर भाजपा में भारी ऊहापोह की स्थिति बनी हुई थी। पंचायत के 19 वार्डों से 16 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की तो महज दो सीटों पर कांग्रेस और एक सीट पर निर्दलीय ने जीत दर्ज करवाई। भाजपा में स्पष्ट बहुमत होने के बावजूद भी पार्टी में छह-सात सदस्य प्रबल दावेदार होने के कारण असमझस की स्थिति बनी हुई थी।

आखिर भाजपा की ओर से गायत्री रावत शाहपुरा, मधुबाला पंवार बंजारी, सुमन रावत अनाकर, माया देवी नून्द्री मेन्द्रातान सहित चार के नामांकन भरकर रिटर्निग अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किये। इधर कांग्रेस के पास महज दो ही सीट होने के कारण नामांकन के लिए आवश्यक आवेदक, प्रस्तावक और समर्थक सदस्यों की पूर्ति नही हो रही थी, ऐसे में कांग्रेस की ओर नामांकन तक नही हो भरा जा सका रिटर्निग अधिकारी भगवती प्रसाद ने नामांकन पत्रों की जांच तथा चुनाव चिन्ह आवंटन की कार्यवाही की गई।

चारों ही प्रत्याशियों ने भाजपा प्रत्याशी के रूप मेें नामांकन पत्रा भर थे। भाजपा दल की ओर से अधिकृत चुनाव चिन्ह गायत्री को मिलने पर गायत्री को पंचायत समिति जवाजा के प्रधान पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। रिटर्निंग अधिकारी एवं एमडीएम भगवती प्रसाद ने राजस्थान पंचायती राज में निर्वाचन के नियम 1994 में अंतर्विष्ट उपबंध के अनुसरण में जवाजा पंचायत समिति में प्रधान पद पर भाजपा की पंचायत समिति सदस्य गायत्री रावत प|ी नरेन्द्रसिंह रावत निवासी अंतिमंड ग्राम पंचायत के शाहपुरा ग्राम को निर्विरोध निर्वाचित की। गायत्री के निर्विरोध निर्वाचन की सुचना मिलते ही पंचायत समिति के बाहर समर्थकों कार्यकर्ताओं में उत्साह छा गया और एक-दूसरे को बधाई देते नजर आए।

इस दौरान पंचायत समिति कार्यालय पर विधायक शंकरसिंह रावत, जवाजा भाजपा मंडल अध्यक्ष भंवरसिंह बुजारेल, ब्यावर मंडल अध्यक्ष चैनसुख हैड़ा, भाजपा के जवाजा चुनाव प्रभारी मसूदा के पूर्व विधायक केजी कोगटा, भाजपा के वरिष्ठ नेता एडवोकेट टिकमसिंह चौहान, मदनसिंह शाहपुरा, आनन्दसिंह सुरडिया, गणपतसिंह आसन आदि भाजपा नेताओं ने पंचायत समिति कार्यालय से कार्यकर्ताओं को हाथ हिलाकर जीत की बधाई देकर आभार व्यक्त किया। इधर पार्टी की बाडाबंदी के चलते कोई भी सदस्य मौके पर नहीं पहुंच पाए।

जुलुस में वाहनों का रेला: नव निर्वाचित प्रधान गायत्री रावत के समर्थकों ने पंचायत समिति से ब्यावर तक हाईवे पर विजयी जुलुस निकाला। जुलुस में वाहनों लम्बी कतार साथ साथ चल रही थी। जुलुस में प्रधान गायत्री के परिवार से काका ससुर भाजपा नेता मदनसिंह शाहपुरा, ससुर देवीसिंह, देवर राजेन्द्रसिंह सहित अन्य परिजनों का जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया। जुलुस में अतीतमंड सरपंच रतनसिंह रावत, गोहाना सरपंच श्रवण सेन, राजियावास सरपंच रमेशलाल, गोहाना के पूर्व सरपंच जेठूसिंह, लाडूसिंह कोटड़ा, जगदीशसिंह धामावत, आनंदसिंह नरबदखेड़ा सहित आसपास के सरपंच, वार्ड पंच एवं बडी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

आजउपप्रधान का चुनाव : पंचायतसमिति कार्यालय के सभागार में रविवार को प्रातः 10 बजे से उपप्रधान के चुनाव को लेकर सदस्यों की बैठक होगी। रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम भगवती प्रसाद ने बताया कि बैठक में जवाजा क्षेत्र के सभी नव निर्वाचित पंचायत समिति सदस्यगण उपस्थित होंगे। पंचायत समिति के उपप्रधान पद के निर्वाचन के लिए नाम-निर्देशन पत्र प्रातः 11 बजे तक प्रस्तुत किये जा सकेंगे। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा प्रातः 11.30 बजे से की जाएगी। अभ्यर्थिता वापसी दोपहर एक बजे तक होगी। एक बजे के तुरन्त बाद चुनाव प्रतीकों का आवंटन एवं चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार की जाएगी। यदि मतदान आवश्यक हुआ तो दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे के मध्य मतदान होगा। शाम 5 बजे से या मतदान समाप्ति के तुरन्त बाद, जो भी पहले होगा, मतगणना एवं चुनाव परिणाम की घोषणा की जाएगी।

9नम्बर वार्ड से दोबारा बना प्रधान : पंचायतसमिति के वार्ड नम्बर 9 से दूसरी बार प्रधान का चुनने का योग बना। इतना ही नही दूसरी बार एक ही ग्राम पंचायत गांव से सरपंच और प्रधान चुनने का भी योग रहा। सामाजिक कार्यकर्ता एवं समाजसेवी आनन्दसिंह सुरडिया और भाजपा के वरिष्ठ नेता मदनसिंह शाहपुरा ने बताया कि इस से पहले वार्ड नम्बर 9 से सुरडिया ग्राम पंचायत से पूर्व प्रधान किशन महाराज प्रधान बने और उन्हीं की प|ी बदामी देवी सरपंच भी चुनी गई। इसी प्रकार इसबार इसी वार्ड से शाहपुरा ग्राम से प्रधान बनी गायत्री रावत और इसी ग्राम से अतीतमंड ग्राम पंचायत के सरपंच बने रतनसिंह रावत।

नव निर्वाचित प्रधान गायत्री रावत।