अंराई किशनगढ़ से सबसे ज्यादा आवेदन
ब्यावर | गांव-कस्बेकी प्रतिभाओं के लिए शैक्षणिक गैर-शैक्षणिक गतिविधियों में उच्च स्तरीय प्लेटफाॅर्म नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा शनिवार को हुई। केंद्र सरकार के मानव संसाधन विभाग के अंतर्गत जिला स्तर पर संचालित नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए तहसील स्तर पर प्रवेश परीक्षा रखी गई। अजमेर जिले के ब्यावर समेत किशनगढ़, श्रीनगर, पीसांगन, जवाजा, केकड़ी, भिनाय, अंराई, बिजनगर आदि केंद्रों पर चयन परीक्षा हुई। अंराई किशनगढ़ में प्रवेशियों की संख्या को देखते हुए दो-दो परीक्षा केंद्र बनाने पड़े। वहीं ब्यावर में महज 121 विद्यार्थियों ने रुचि दिखाई। इनमें से भी करीब 20 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। ब्यावर में अरुचि के कारण महज एक ही केंद्र बनाने की आवश्यकता पड़ी। जबकि अजमेर जिले के बाकी केंद्रों पर प्रवेशी विद्यार्थियों उपस्थिति ज्यादा रही।