- Hindi News
- विस्तार होने पर भी स्टेशन रोड की राह नहीं आसान
विस्तार होने पर भी स्टेशन रोड की राह नहीं आसान
सर्कल पर स्टेशन रोड की तरफ का विस्तारीकरण होने से सर्कल का घुमाव पहले से काफी अधिक तीव्र हो गया। जिससे एक तरफा आवागमन पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। चांग गेट की तरफ से सीधे सुगम मार्ग पर तेज गति में आने वाले वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगा कर सिर्फ वाहन की गति धीमी करनी पड़ती हैं, बल्कि तीव्र मोड़ पर मुड़ने के दौरान संतुलन बनाने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ती है। कई मामलों में पता नहीं चलने पर अचानक ब्रेक लगने या घुमाव पर वाहन मोड़ते समय वाहनों के आपस में टकराने का खतरा बना हुआ है।
सर्कल के ट्रायल बेस विस्तारीकरण से बढ़ा खतरा
इसप्रोजेक्ट के साथ रेलवे स्टेशन, चांग गेट भगत चौराहा मार्ग को जोड़ने वाले गुरु गोविंद सिंह सर्कल की चौड़ाई को अस्थाई रूप से बढ़ा कर आवागमन का ट्रायल लिया जा रहा है। लेकिन मुख्य मार्ग पर होने की वजह से चांग गेट की तरफ से जोधपुर, पाली उदयपुर मार्ग के वाहनों का दबाव रहने की वजह से इन वाहनों का आवागमन सुगम होने के बजाय बाधित हो रहा है। इसके अलावा सर्कल का एक तरफा विस्तारीकरण होने से तेज गति या ओवरटेक करते हुए आने वाले वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना हुआ है।
ब्यावर. स्टेशनरोड के दूसरे हिस्से में मेगा रोड का हिस्सा टेक्सी ऑटो पार्किंग स्थल के रूप में पनप रहा।
ब्यावर. रेलवेस्टेशन रोड पर पसरा अस्थाई अतिक्रमण पार्किंग से संकरा हो रखा मेगा रोड।
भास्कर न्यूज| ब्यावर
शहर के बीच से गुजर रही नेशनल हाइवे लाइन को श्री सीमेंट के सहयोग से भले ही विस्तार किया जा रहा हैं, लेकिन इस विस्तारीकरण का अपेक्षित लाभ शहरवासियों को नहीं मिल रहा। मेगा रोड प्रोजेक्ट के समय रोड के दोनों तरफ से बमुश्किल अतिक्रमण हटा कर रोड को चौड़ा किया गया। लेकिन काम पूरा होने से पहले ही दोनों तरफ के हिस्सों में अस्थाई अतिक्रमण अनाधिकृत पार्किंग स्थल पनप गए। जिससे इस मेगा रोड से शहर का आवागमन सुचारू सुगम होने की उम्मीद बनी, वो अपेक्षित रूप से पूरी नहीं हो पा रही। समय रहते मेगा रोड के दोनों तरफ से मेगा रोड के हिस्सों को अतिक्रमण मुक्त रखने के पुख्ता इंतजाम स्थाई व्यवस्था नहीं की गई तो यह रोड फिर से अतिक्रमण के मकड़जाल में जकड़ कर स्थाई रूप ले लेगा।
स्टेशनरोड पर सबसे बुरे हालात
गुरुगोविंद सिंह सर्कल से रेलवे स्टेशन के बीच बने पुराना मार्ग संकरा होने और अधिकतर हिस्से पर दुकानदारों का सामान, थड़ियां, ठेले, ऑटो टैक्सी आदि से अतिक्रमण के कारण जाम के हालात बने रहते थे। समस्या के मद्देनजर मेगा रोड प्रोजेक्ट के तहत गुरु गोविंद सिंह सर्कल से रेलवे स्टेशन तक युद्ध स्तर पर काम चला कर काफी विस्तार कर दिया गया। लेकिन धीरे-धीरे हालात पुराने ढर्रे पर लौट रहे है। जिससे सुविधाजन सुगम मार्ग होने के बावजूद लाभ नहीं मिल रहा।