स्वाइन फ्लू के दो संदिग्ध रोगी भर्ती
ब्यावर|राजकीय अमृतकौरअस्पताल में शनिवार को स्वाइन फ्लू के दो संदिग्ध रोगी काे भर्ती किया गया है। अस्पताल के पीएमओ डॉ.प्रमोद पोरवाल के अनुसार खरवा निवासी 65 वर्षिय मिठू सिंह और आदर्श नगर निवासी 50 वर्षिय लाडी देवी में लक्षण पाए जाने पर उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करके इलाज चालू कर दिया गया। साथ ही उनके स्वाब के नमूने लेकर जांच के लिए भिजवाएं गए है।
काढ़ावितरण कल : उदयपुररोड बाबा रामदेव मंदिर के पास नबरदखेड़ा स्थित केडी जैन इंग्लिश मीडियम स्कूल में 9 फरवरी को सार्वजनिक रूप से काढ़ा वितरण किया जाएगा।