कर्मचारी महासंघ का विरोध कल से
ब्यावर|भारतीय श्रीसीमेंट कर्मचारी संघ की बैठक गढी थोरियान हाउसिंग बोर्ड स्थित शिव मंदिर में जिलाध्यक्ष सीएन शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संघ अध्यक्ष छगनदान चारण ने सीमेंट निर्माण संघ की ओर से मजदूरों के वेज अवार्ड संबंधित मांग-पत्र को लेकर महासंघ के आगामी आंदोलन की जानकारी दी गई। महामंत्री दिलीप सैन ने 9 से 11 फरवरी तक काली पट्टी बांधकर कार्य करने का निर्णय लिया गया। जिलाध्यक्ष सीएन शर्मा ने बताया कि 12 फरवरी को मुख्यद्वार पर मीटिंग, प्रदर्शन नारेबाजी कर शाम 5 बजे आम सभा आयोजित की जाएगी। 13 से 15 फरवरी निश्चित प्रत्येक दिन एक घंटा टूल डाउन 16 से 18 फरवरी को छह-छह कार्यकर्ताओं द्वारा धरना दिया जाएगा। 19 फरवरी को एक दिन की हड़ताल रखी जाएगी।