पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वाइन फ्लू के खतरे से पहले ‘सावधानी’

स्वाइन फ्लू के खतरे से पहले ‘सावधानी’

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर. लॉयनक्लब ब्यावर यूनिक एवं श्री चांदमल मोदी राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के संयुक्त तत्वावधान में सिटी डिसपेंसरी में काढ़ा वितरित किया गया। सचिव राजेश हेड़ा के मुताबिक शनिवार को आयोजित शिविर में करीब 8 हजार से ज्यादा खुरा बांटी गई।

अध्यक्ष सुनील बोहरा ने बताया कि आयुर्वेद के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रामशंकर पचौरी एवं स्टॉफ की देखरेख में क्लब के सदस्यों ने सेवाएं दी। इस मौके पर महावीर जैन बाल मंदिर स्कूल, जैन गुरूकुल, शाहपुरा मोहल्ला, सनातन धर्म स्कूल में छात्र-छात्राओं ने काढ़े का सेवन किया। कार्यक्रम में भाजपा नेता रिखबचंद खटोड़, वैद्य हरिमोहन शर्मा, एक्युप्रेशर के डॉ. विवेक शर्मा, पार्षद मनोज बाबेल, माणकचंद बाफणा, राजेश रांका, महावीर खींचा, भावेश रूणीवाल, देवेंद्र सेन ने सहयोग दिया।

स्कूलोंमें बढ़ी सतर्कता: गोपालजीमोहल्ला स्थित राजकीय प्राथमिक स्कूल में वार्ड संख्या 10 के पार्षद बाबूलाल पंवार के नेतृत्व में स्वाइन फ्लू की रोकथाम के लिए काढ़ा वितरित किया गया। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के चिकित्साधिकारी डॉ. रमाशंकर पचौरी की देखरेख में स्कूल के बच्चों ने काढ़ा पिलाया। डॉ. रमाशंकर पचौरी की देखरेख में बच्चाें को काढ़ा पिलाया गया। बच्चों को सावधानियां बरतने की सलाह दी गई। कार्यक्रम में मेघराज बोहरा, पप्पू पहलवान, बालूराम सेन, नेमीचंद राठौड़, योगेंद्र पंवार, राधेश्याम भट्ट, संदीप भट्ट, योगेश फुलवारी ने सेवाएं दी। सलामत मैमोरियल स्कूल अलीनगर नूंद्रीमेंद्रातान में सचिव साबिर काठात के नेतृत्व में 120 बच्चाें को काढ़ा पिलाया गया। इस मौके पर अध्यक्ष कालू काठात, मेमूना काठात, आबिदा बानू समेत अनेक सदस्य मौजूद थे। शिवपुरा घाटा में 500, जीवाणा में 1500, ब्यावर खास में 500, जवाजा में 311 विद्यार्थियों को आयुर्वेदिक चिकित्सालय द्वारा काढ़ा पिलाया गया।

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चांगगेट में काढ़ा वितरित किया गया। प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार कांकरिया ने बताया स्कूल के 250 विद्यार्थियों, अभिभावकों स्टॉफ में काढ़ा बांटा गया। इस मौके पर शारीरिक शिक्षक गोपाल सिंह, विजय शर्मा, जयश्री जैन, रूक्मणि चौधरी, स्नेहलता माहेश्वरी ने सेवाएं दी।

ब्यावर. गोपालजी मोहल्ला स्कूल में काढ़ा वितरित करते जनप्रतिनिधि।