- Hindi News
- फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा
बलाड़ रोड स्थित इम्मानुअल मिशन सैकंडरी स्कूल में शनिवार को विचित्र वेशभूषा प्रतियोगिता रखी गई। इसमें कक्षा 1 से 10वीं तक के विद्यार्थियों को हिस्सा लिया।
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के अंतर्गत बच्चों ने विभिन्न रूप धारण कर सबको आश्चर्यचकित किया। बच्चों ने न्यूज पेपर, केजरीवाल, हनुमान, नर्स, प्रिसेंज, एंजल, जलपरि, सब्जी विक्रेता, पुलिस इंसपेक्टर, कर्राटे गर्ल, पेड़, राधा, पीके, सेठजी, पंजाबी गर्ल, दूध विक्रेता, झांसी की रानी, फौजी, पानी की बूंद, भूत, सरपंच, न्यूज रिपोर्टर, डॉक्टर इत्यादि रूप धरे। केशव जलवानिया, कीर्ति शर्मा, युवराज आदित्य ने िवशेष आर्कषण का केंद्र रहे। इस मौके पर इतिहासकार बने जरमाया जॉय द्वारा ब्यावर के इतिहास के बारे में अवगत कराया गया। संजय गहलोत, जोएना गेस ने भी प्रस्तुति दी। अंत में प्रधानाध्यापिका ब्लैसी जॉर्ज शाला शिक्षा व्यवस्थापक एम.एल. पलाड़िया ने बच्चाें का उत्साहवर्द्धन किया।
कार्यक्रम में रजनी चतुर्वेदी प्रियंका माथुर ने निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन नेहा बोहरा ने किया।