पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सदस्यता अभियान को बनाएं अब महाभियान

सदस्यता अभियान को बनाएं अब महाभियान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर| भारतीयजनता पार्टी ओबीसी प्रकोष्ठ की बैठक अरिहंत अपार्टमेंट में मंडल अध्यक्ष चैनसुख हेडा, सदस्यता अभियान के सह संयोजक बद्री सामरिया; मंगत सिंह मोनू और संदीप जॉय के सान्निध्य में संपन्न हुई। प्रकोष्ठ अध्यक्ष रमेश जांगिड़ ने बताया कि सदस्यता अभियान को महाभियान में बदलने का सभी कार्यकर्ताओं ने आह्वान किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष हेडा अभियान के विधानसभा सह संयोजक बद्री सामरिया ने कहा कि अब अभियान को महाभियान बनाने के लिए कमर कसनी होगी। इसके लिए सभी मोर्चो प्रकोष्ठों को एक साथ महाभियान चलाना होगा। लक्ष्य से बढ़कर सदस्य बनाने होंगे।