बच्चों ने गटकी डी-वर्मिंग की खुराक
राष्ट्रीयडी-वार्मिंग डे के मौके पर मंगलवार को स्कूलों में बच्चों को कृमिनाशक डीवार्मिंग की खुराक दी गई। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों पर छोटे बच्चों को दवा पिलाई और स्कूलों में टेबलेट का वितरण हुआ।
राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय सेंदड़ा रोड में डी वार्मिंग डे मनाया गया। प्रधानाचार्य अशोक कुमार खींचा ने बताया कि बच्चों को एलबेंडाजोल-400 एमजी की गोलियां वितरित की गई। इस गोली के सेवन से बच्चों में मिट्टी फैलने वाले कृमि के संक्रमण के रोगों से मुक्ति मिलती है। बच्चों के अक्सर खून की कमी, शारीरिक मानसिक विकास एवं कुपोषण को गोली के सेवन के साथ ही स्वच्छ पेयजल, साफ-सफाई संबंधी जानकारी दी गई।
फास्टजंक फूड से रहें दूर
केंद्रीयविद्यालय में राष्ट्रीय डी वार्मिग दिवस का महत्व समझाया गया। प्राचार्य राजेश क,ंथारिया ने स्वच्छता मिशन के अंतर्गत भोजन के बाद बच्चाें को हाथ धाेने का महत्व तरीका समझाया। इसके अलावा अशुद्ध पेय, फास्ट फूड एवं जंक फूड से दूर रहने की सलाह दी गई। इसके पश्चात सभी बच्चों को कृमि रोग की जानकारी दी गई। राष्ट्रीय डी वार्मिंग अभियान के तहत बच्चों को दवाई दी गई। प्राचार्य कंथारिया ने बताया कि वंचित रहने वाले विद्यार्थियों को 13 फरवरी को दवा दी जाएगी। कार्यक्रम में रेखा सिंगारिया, दिनेश कश्यप, अमरनाथ लाखीवाल ने सहयोग दिया। इस वितरण कार्यक्रम में शाला स्टॉफ कृष्णा बजाज, सरोज दाधीच, मंजू पंवार, सुशीला कुमावत, मंजूलता ने सेवाएं दी।
ब्यावर. सेंदड़ा रोड स्कूल में डीवार्मिंग की टेबलेट देते स्कूल प्रिंसीपल।