पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकारी स्कूलों में शिक्षा संबलन अभियान का दूसरा चरण आज से

सरकारी स्कूलों में शिक्षा संबलन अभियान का दूसरा चरण आज से

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकारीस्कूलों में शैक्षणिक व्यवस्थाओं की जांच एवं प्रगति रिपोर्ट के लिए शिक्षा विभाग का दो दिवसीय निरीक्षण कार्यक्रम बुधवार से शुरू होगा। इस अवसर पर विभाग के अधिकारी स्कूलों की व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे।

ब्लाॅक जवाजा के संदर्भ व्यक्ति गुणवत्ता प्रभारी रमेश तुनगारिया के मुताबिक कार्यक्रम के तहत जवाजा ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के अंतर्गत कुल 28 स्कूलों में निरीक्षण होगा। विद्यालय पर्यवेक्षण कार्यक्रम संबलन के तहत बुधवार को 12 स्कूलों में अधिकारी पहुंचेंगे। इसमें ब्यावर खास, रूपनगर, फतेहपुरिया दोयम, कानपुरा, रतना भोपाे का बािड़या, सूरजपुरा नाहरपुरा, इन्द्रा काॅलोनी जवाजा, खिरनी खेडा, निचली बालाचाराट, देदा खेडा, बालाचाराट कालादांता में निरीक्षण होगा। इसी प्रकार गुरुवार को ओड़ान चौक, संस्कृत कुंदन नगर, रेगरान छोटा बास, मेवाड़ी गेट, बालाजी की खिड़की, सिंधी सरावगी, दौलतगढ़ नृसिंहपुरा, थोरियाखेड़ा, सनवा, भगवानपुरा, सिरोला, थूनिथाक, रतनपुरा झूठा, भूरियाखेडा कल्ला, केसरपुरा तथा बाडिया भाऊ में निरीक्षण किया जाएगा। शहरी ग्रामीण क्षेत्र की कुल 28 स्कूलों में ब्लाॅक स्तर, जिला स्तर तथा राज्य स्तरीय अधिकारी पहुंचकर सघन निरीक्षण करेंगे।

िशक्षण व्यवस्था का अधिकारी करेंगे निरीक्षण