पेंशनर समाज का सम्मेलन 22 को
ब्यावर| राजस्थानपेंशनर समाज जिला शाखा ब्यावर के तत्वावधान में विशेष बैठक रखी गई। इसमें विभिन्न मुद्दों पर सदस्यों की आपसी सहमति करते हुए निर्णय सर्वसम्मति से पारित हुए। संस्थान के प्रवक्ता ओमदत्त जोशी मुहम्मद बख्श कुरैशी ने बताया कि आगामी 22 फरवरी रविवार को दोपहर 11 बजे अजमेरी गेट के निकट स्थित मारवाड़ी नोहरे में वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।