पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डाकघर में बेटियों के लिए विशेष योजना

डाकघर में बेटियों के लिए विशेष योजना

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर| केंद्रसरकार द्वारा हाल ही में शुरू की गई सुकन्या समृद्धि डाकघर बेटियों के नाम जमा राशि पर सबसे ज्यादा ब्याज देगा। योजना में बेटियों को सबसे ज्यादा 9.1 प्रतिशत ब्याज देने प्रावधान हैं। जन्म से 10 साल तक की बालिकाओं के नाम से यह खाता उसके अभिभावकों द्वारा डाकघरों या वाणिज्यिक बैंकों में खोले जाएंगे। बेटी-बचाओ, अभियान के तहत खुलने वाला यह खाता कम से कम एक हजार की राशि से चालू किया जा सकता हैं। बेटियों की उच्च शिक्षा, उनके विवाह के लिए सरकार द्वारा शुरू की गई यह लघु बचत योजना की सुविधा दो बेटियों के लिए हैं। लेकिन पहली बेटी के बाद जुड़वां बेटियां पैदा होती है तो तीसरे बेटी को भी यह लाभ मिलेगा। इस खाते में हर साल कम से कम एक हजार तथा अधिकतम डेढ़ लाख रुपए कराए जा सकते हैं। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेटियों के जन्म, शिक्षा, समान-पालन पोषण के लिए उन्मुक्त सोच विकसित करने के लिए यह योजना शुरू की हैं। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत सुकन्या समृद्धि योजना के खाते खोले जाएंगे। इस योजना में बेटियों को सबसे ज्यादा ब्याज किया जाएगा। समाज के हर वर्ग के लिए यह योजना उपयोगी रहेगी।