आज रहेगा पावर कट
ब्यावर| अजमेरविद्युत वितरण निगम लिमिटेड की ओर से 11 केवी सूरजपोल फीडर पर आवश्यक रखरखाव मरम्मत कार्य के चलते बुधवार दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक सप्लाई बंद रहेगी। निगम के सहायक अभियंता सुरेश चंद फुलवारी ने बताया कि प्रभावित क्षेत्र में पंचवटी कॉलोनी, गायत्री नगर, आदर्श नगर, देलवाड़ा रोड़, बसंत कॉलोनी, तंवर कॉलोनी, विजयनगर रोड, चौहान कॉलोनी आदि क्षेत्र शामिल है।