पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विकास कार्य ठप, पार्षदों में रोष

विकास कार्य ठप, पार्षदों में रोष

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर|शहर मेंविकास कार्य ठप होने और स्वाइन फ्लू मौसमी बीमारी की दहशत के बावजूद सफाई व्यवस्था सुचारू नहीं होने पर आमजन के साथ पार्षदों में भी रोष व्याप्त है। नगर परिषद के वार्ड संख्या 32 और 33 में विकास कार्य शुरू कराने की मांग को लेकर संबंधित पार्षदों ने नगर परिषद प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। पार्षद मोहनसिंह चौहान ने बताया कि भाजपा बोर्ड को बने ढाई महीने से ज्यादा हो चुके हैं। मगर वार्डों में अब तक विकास के काम शुरू नहीं हुए। उन्होंने आरोप लगाया कि विकास कार्य ठप पड़े हैं। क्षेत्रवासियों ने रोष जताते हुए परिषद प्रशसन से उचित कार्रवाई करने की मांग की। चौहान ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में गंदगी और कचरे के ढेर लगे हैं। सभापति को कई बार कहा मगर उन्होंने टालमटोल रवैया अपनाया हुआ है। पार्षद की भी सुनवाई नहीं हो रही है तो आमजन को कैसे राहत मिलेगी। पार्षद कमला रावत ने भी वार्ड में सफाई व्यवस्था सुचारू नहीं होने पर रोष जताया।