पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • काढ़ा पीने के लिए उमड़े हजारों लोग

काढ़ा पीने के लिए उमड़े हजारों लोग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीचांदमल मोदी राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय एवं मंगलम् ऑटो मोबाइल्स की ओर से स्वाइन फ्लू रोधी क्वाथ बांटा गया। मंगलवार को करीब 6500 खुराक वितरित की गई। औषधायल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रमाशंकर पचौरी ने बताया कि मंगलवार को जवाजा में 120, सूरजपुरा में 224, जीवाणा, 143, ब्यावर खास में 173 खुराक बांटी गई।

बुधवार को श्री सीमेंट की ओर से अंधेरी देवरी तथा नेहरू गेट बाहर स्थित मुंह बोले महादेव मंदिर विकलांग सहायता सेवा समिति की ओर से सुबह 10 बजे स्वाइन फ्लू रोधी काढ़ा बांटा गया। इस मौके पर डॉ. सुरजीत कौर, अरूण प्रकाश शर्मा, रेणु राजपुरोहित, सविता सेन, कमला कुमावत, हुकम सिंह, रेखराज भट्ट, कन्हैयालाल शर्मा, सुशील मित्तल, अमितेश सेन, विजय बेड़ा, रामनिवास आदि स्टॉफ ने सहयोग दिया।

यूनानीकाढ़ा भी बांटा

राजकीययूनानी औषधालय की ओर से भी मंगलवार को स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए लोगों को काढ़ा वितरित किया गया। इस मौके पर डॉ. इसरारून्नबी, नोरती देवी नर्स रज्जाक खां ने वाल्मीकि बस्ती काढ़ा बांटा गया। इस मौके पर पार्षद रविंद्र जॉय सहित अन्य लोग भी मौजूद थे।

यहांकल से मिलेगा

श्रीसांवलिया आयुर्वेदिक एवं पंचकर्म चिकित्सालय के तत्वावधान में आयुर्वेदिक काढ़े का वितरण गुरुवार से किया जाएगा। डॉ. प्रवीण सोनी ने बताया कि स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए लोगों को 14 फरवरी तक निशुल्क काढ़े का वितरण किया जाएगा। ये काड़ा केडी जैन स्कूल के सामने स्थित जैन दिवाकर ज्ञान साधना स्थानक सुबह 7 से 10 बजे तक काढ़ा वितरित किया जाएगा। सोनी ने बताया कि रोगी काढ़ा पीने के लिए खाली पेट आए एवं डायबीटिज के रोगियों के लिए अलग से काढ़े की व्यवस्था की गई हैं।