पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पानी में बर्बाद हो रही डामर की सड़कें

पानी में बर्बाद हो रही डामर की सड़कें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मिट्‌टी की परत : जिसजगह सड़क का निर्माण करना होता हैं वहां सबसे पहले मिट्‌टी डाल कर सड़क के तल से ऊपर रखने के लिए 2 फीट की मोटाई के अनुपात में समतल बिछाकर पानी डाला जाता है। फिर उसे रोलर से कुटाई करके दबाया जाता है।

ग्रेवल-कंकरकी परत : कुटाईके बाद उसके ऊपर दानेदार कंकर-ग्रेवल की कम से कम 150 एमएम मोटी परत बिछा कर, पानी का छिड़काव करके रोलर से मजबूत कुटाई की जाती है।

पत्थरकी गिट्‌टी की परत : इसकेबाद पक्के पत्थर की रोड़ी-गिट्‌टी की परत बिछा कर रोड रोलर से सूखी कुटाई की जाती है। फिर महीन मिट्‌टी डाल कर दोबारा सूखी कुटाई की जाती है। इसके बाद पानी डाल कर मजबूत कुटाई की जाती है।

डामरीकृतगिट्‌टी की परत : यहपरत दो परतों में 20 मीमी कारपेट 6 एमएम सीलकोट से बनाई जाती है। पत्थर की गिट्‌टी की परत को साफ करके उस पर डामर का झारा लगा कर गरम डामर रोड़ी को मिलाकर बिछाया जाता है। सड़क निर्माण में चिकनी काली मिट्‌टी का प्रयोग बिल्कुल नहीं किया जाता है। पानी की निकासी के लिए सड़क के बीच का भाग उठा हुआ और दोनों तरफ के अनुपात में करीब 3 प्रतिशत का ढाल दिया जाता है। डामर की परत बिछाने से पहले डब्लूबीएम की सफाई अच्छी तरह से और डामर का झारा ठीक से लगाने का नियम है।

जानिए! कैसे बनती हैं डामरीकृत सड़क

गायत्री नगर में पानी का निकास नहीं होने से क्षतिग्रस्त होती सड़क।

ब्यावर. रोडवेज बस स्टैंड परिसर के निकास द्वार पर पानी की निकासी नहीं होने पर गहरे गड्‌ढे में तब्दील हो गई सड़क।

भास्कर न्यूज. ब्यावर

अच्छे मानसून की बदौलत ब्यावर क्षेत्र में पानी आवक होने से इस बाद उपखंड क्षेत्र में खुशहाली का माहौल हो। लेकिन लगातार बारिश होने से उपखंड क्षेत्र में डामरीकृत सड़कें खासी क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। जिसके लिए पीडब्लूडी की ओर से आगामी 1 अक्टूबर से पैचवर्क चालू करके करीब 80 लाख रुपए के बजट से सड़कों के हालात सुधारने की कार्रवाई करना प्रस्तावित है। लेकिन कई मामलों में सड़कों के क्षतिग्रस्त होने के पीछे संबंधित क्षेत्र में रहने वाले लोगों की बेकद्री के मामले भी सामने रहे है। सड़कों के रखरखाव और निगरानी को गंभीरता से नहीं लिए जाने से अपने जीवन काल से पहले ही सड़कों के उधड़ने का सिलसिला शुरू हो जाता है। साथ ही लगातार भारी आवागमन के दबाव में सड़कें जल्दी ही दम तोड़ रही है। दीपावली से पहले क्षेत्र की सभी सड़कों