पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झुलसने से मासूम की मौत

झुलसने से मासूम की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर. समीपवर्तीबदनौर थाना क्षेत्र के गांव गारियाखेड़ा में शनिवार को गैस पर खाना बनाने के दौरान सिलेंडर की नली फटने के कारण एक महिला और उसकी गोद में बैठी मासूम बेटी गंभीर रूप से झुलस गई।

महिला के चिल्लाने पर पहुंचे परिजनों ने आग बुझाई और दोनों को तुरंत राजकीय अमृतकौर अस्पताल पहुंचाया। जहां मासूम को मृत घोषित कर दिया गया। हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद मां को भी रैफर कर दिया गया।

बदनौर थाना प्रभारी मानवेंद्र सिंह के अनुसार गारियाखेड़ा(अघोरी बाबा की ढाणी) निवासी सांवरी(25) प|ी प्रभूलाल शनिवार सुबह रसोई में गैस पर खाना बना रही थी। सांवरी की पुत्री खुशी(01) भी उसकी गोद में थी। इस दौरान अचानक गैस सिलेंडर की नली फट गई और सांवरी के कपड़ों ने आग पकड़ ली। वह संभल पाती इससे पहले ही आग बेकाबू हो गई। उसकी आवाज सुनकर रिश्तेदार रामदेव और गैनाराम एवं अन्य दौड़कर अाए तथा मिट्‌टी और पानी से आग बुझाई। जब तक मासूम खुशी और सांवरी गंभीर रूप से झुलस गई। दोनों को अमृतकौर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां खुशी को मृत घोषित कर दिया गया अौर सांवरी को अजमेर रैफर कर दिया गया। पुलिस ने अमृतकौर अस्पताल में मासूम खुशी का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया।