सर्पदंश से युवक अचेत
ब्यावर. समीपवर्तीअंबुजा निवासी एक युवक को शुक्रवार रात सांप ने काट लिया। जिस कारण वह अचेत हो गया। परिजनों ने उसे राजकीय अमृतकौर अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से उसे रैफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार अंबुजा निवासी मोहम्मद अशरफ(18) पुत्र मोहम्मद अफजल को परिजनों ने शुक्रवार रात अचेतावस्था में अमृतकाैर अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां परिजनों ने बताया कि अशरफ को सांप ने काट लिया। स्थिति गंभीर होने के उसे अजमेर रैफर कर दिया गया।