पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वाहन चोर गिरोह पकड़ा, एक गिरफ्तार

वाहन चोर गिरोह पकड़ा, एक गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस ने शहर में लंबे समय से चोरी हो रही चारपहिया वाहनों की चोरी के मामले में खुलासा करते हुए एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के एक गुर्गे को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से पुलिस ने ब्यावर से चुराई बोलेरो भी जब्त की है। हालांकि गिरोह का सरगना और मास्टर माइंड अभी तक पुलिस गिरफ्त से दूर है। शनिवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार गत 9 सितंबर को शहर के मधुकर नगर निवासी देवेंद्र सिंह की बोलेरो घर के बाहर से चोरी हो गई। देवेंद्र सिंह की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इसी दौरान 14 सितंबर को टोडा भीम पुलिस को सूचना मिली कि मेहंदीपुर रोड पर कुछ संदिग्ध लोग बोलेरो बेचने का प्रयास कर रहे हैं।

पुलिस को देखकर टोडा भीम निवासी केवल स्वामी और दो अन्य युवक फरार हो गए। पुलिस ने टोडा भीम निवासी मुकेश (28) पुत्र श्रीचंद माली को धर लिया। उसने खुलासा किया कि उन्होंने ब्यावर से गाड़ी चुराई।

सूचना मिलने पर सिटी थाने के एएसआई छीतर खां मुकेश को पूछताछ के लिए ब्यावर ले आए। पूछताछ में मुकेश ने खुलासा किया कि गिरोह का मास्टर माइंड टोडा भीम निवासी केवल स्वामी है और उसके साथियों ने अजमेर समेत प्रदेश में अन्य स्थानों पर वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर केवल स्वामी की तलाश शुरू कर दी है। मुकेश के कब्जे से ब्यावर से चुराई गई बोलेरो भी जब्त कर ली गई। सिटी थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि शहर में पिछले कुछ महीनों में वाहन चोरी की कई घटनाएं सामने चुकी है। हालांकि मुकेश ने कुछ खास खुलासा नहीं किया। पुलिस सरगर्मी से वाहन चोर गिरोह के सरगना केवल स्वामी की तलाश में जुट गई है। पुलिस को उम्मीद है कि केवल स्वामी के गिरफ्त में आने पर शहर की कई वारदातों से पर्दा उठा सकता है।

रातोंरातसीमा पर पहुंचाया

मुकेशने खुलासा किया कि केवल अपने साथियों के साथ 9 सितंबर की रात को ब्यावर उतरा। रात को करीब 12 से 1 के बीच उन्होंने गाड़ी चुरा ली और सुबह उजाला होने तक चोरी की गाड़ी को लेकर मध्य प्रदेश की सीमा तक पहुंच गए। इस बीच केवल ने गाड़ी के ऑरिजनल नंबर प्लेट उतार कर खुद की गाड़ी की नंबर वाली प्लेट गाड़ी पर लगा दी।

ब्यावर. पुलिस गिरफ्त में वाहन चोर गिरोह का सदस्य।