पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इच्छापूर्ण दाणा बाबा का मेला सम्पन्न

इच्छापूर्ण दाणा बाबा का मेला सम्पन्न

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर. राष्ट्रीयराजमार्ग आठ पर कालिंजर स्थित इच्छापूर्ण दाणा बाबा के मंदिर प्रांगण में शनिवार को मेला आयोजित किया गया। इससे पूर्व शुक्रवार को रात्रि जागरण का अायोजन किया गया। मेले में श्रद्धालुओं ने डीजे साउंड पर नाचते-गाते हुए दाणा बाबा के झंडे पावन ज्योतें चढ़ाई। मेले में कबड्‌डी वॉलीबाल प्रतियोगिता का अायोजन मेलार्थियों के लिए विशेष आकर्षण रहा। रात्रि जागरण में देवाता के मिलन म्युजिकल ग्रुप के कलाकारों ने भजन, लोकगीत फिल्मी गानों के साथ हास्य और नृत्य का रंगारंग कार्यक्रम पेश किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कांग्रेस नेत्री चंद्रकांता मिश्रा थीं तथा अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भगवानसिंह कडीवाल ने की। विशिष्ट अतिथि स्थानीय सरपंच सुगनादेवी,ब्यावर परिवहन अधिकारी अनिल माथुर,जवाजा थाना पुलिस के हैड कांस्टबल श्रवण जाट आदि थे। आयोजक ब्यावर-भीम टैक्सी स्टैंड यूनियन एवं कालिंजर गांव के ग्रामीणों ने अतिथियों का स्वागत किया।