- Hindi News
- माता के दरबारों में नवरात्र की तैयारी शुरू
माता के दरबारों में नवरात्र की तैयारी शुरू
ब्यावर|नीलकंठ महादेवतीर्थ न्यास स्थित वैष्णो देवी धाम में नवरात्र महोत्सव का आगाज धूमधाम से होगा। सचिव गणपत सर्राफ ने बताया कि 25 सितम्बर को सुबह 11 बजे महेश शर्मा महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। ट्रस्टियों के साथ व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
अमरकुंज : श्रीदुर्गा पूजा महोत्सव समिति के तत्वावधान में अमरकुंज में मां दुर्गा की आराधना का पर्व 25 सितम्बर से शुरू होगा। महामंत्री गोपाल शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के तहत 4 अक्टूबर तक विविध आयोजन होंगे। अमरकुंज में माता का दरबार सजाया जाएगा। इसमें प्रतिदिन सुबह शाम को मंगला संध्या आरती की जाएगी। 29 सितम्बर को जीण मंगल पाठ, 30 को रात्रि में भजन संध्या, 1 अक्टूबर को छप्पन भोग की झांकी, 2 अक्टूबर को महाआरती, 3 अक्टूबर को हवन, पूर्णाहूति, कन्या पूजन महाप्रसाद वितरण होगा। 4 अक्टूबर को शोभायात्रा विसर्जन कार्यक्रम होगा।