पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अपने दिल का रखें ख्याल

अपने दिल का रखें ख्याल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डॉक्टरप्रमोद सक्सेना ने बताया कि आज ज्यादातर युवा व्यवसायी कामकाज के अनियमित घंटों में काम करते हैं। इस वजह से उनमें तनाव बढ़ता है और ज्यादातर को तो घर का पका हुआ भोजन भी नहीं मिल पाता। इसके बाद तनाव कम करने के लिए धूम्रपान या शराब से स्थिति और खराब हो जाती है। इस तरह की जीवनशैली से रक्तचाप, मोटापा मधुमेह जैसी परेशानियां होती हैं, जो अंतत: दिल के रोगों में तब्दील हो जाती हैं।

जागरूकताकी है अावश्यकता डॉ.पोरवाल और सक्सेना ने बताया कि धूम्रपान, जंक फूड का सेवन और शारीरिक सक्रियता की कमी आज हमारे युवाओं को सबसे ज्यादा प्रभावित कर रही है। इस सबसे ऊपर काम के दबाव के चलते बहुत से लोग मद्यपान धूम्रपान शुरू कर देते हैं, इससे और भी जटिल स्थितियां पैदा होती हैं। हमें इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली के संबंध में शिक्षित किया जाए। चिकित्सकों का कहना है कि स्वास्थ्य के लिए हानिकारक जीवनशैली से बचना चाहिए। इससे आपको आगे चलकर दिल की बीमारियां हो सकती हैं। इस संबंध में शिक्षित करना और मार्गदर्शन देना बहुत कम उम्र में ही शुरू कर देना चाहिए। व्यायाम अपनाकर, जंक फूड और तले-भुने खाने और धूम्रपान से बचकर दिल की बीमारियां दूर रखने में मदद मिल सकती है।