जमीन की रंजिश में मारपीट
ब्यावर | रासथाना क्षेत्र के कुडकी में रविवार रात जमीनी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने एक वृद्ध पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। राजकीय अमृतकौर अस्पताल में भर्ती कुड़की निवासी घेवर(53) पुत्र चंद्रा बावरी ने बताया कि जमीन के मामले को लेकर उसकी उसी के कुछ रिश्तेदारों से रंजिश चल रही है। रविवार को उसका परिवार किसी काम से बाहर गया हुआ था। जिसका फायदा उठाते हुए उसी के रिश्तेदारों ने उस पर हमला कर दिया।