पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कीटनाशक छिड़के किसान अचेत

कीटनाशक छिड़के किसान अचेत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समीपवर्तीरास थाना क्षेत्र के पालियावास निवासी एक युवक की तबीयत फसलों में दवा छिड़कने के दौरान बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने पर उसने परिजनों को बताया जिस पर उसे राजकीय अस्पताल रास में भर्ती करवाया। जहां से उसे रैफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार पालियावास निवासी गोपाल(35) पुत्र मसी गुर्जर साेमवार को खेत में फसलों पर कीटनाशक का छिड़काव कर रहा था। इसी दौरान दवा की गैस से उसकी तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने पर उसने फोन कर परिजनों को बताया कि उसे दवा का असर हो रहा है और वह अचेत हो गया। जानकारी मिलने पर पहुंचे परिजनों ने उसे तुरंत रास राजकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे तुरंत ब्यावर राजकीय अमृतकौर अस्पताल रैफर कर दिया गया।