- Hindi News
- अपमानित करने के आरोप में 12 ग्रामीणों को जेल
अपमानित करने के आरोप में 12 ग्रामीणों को जेल
मसूदा| ग्रामनयागांव में खरीदसुदा खेत में हल चलाने से रोकने एवं जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने के आरोप में मसूदा पुलिस ने नयागांव के 12 ग्रामीणों को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी भवानी सिंह चौहान ने बताया कि 18 जुलाई को रूपपुरा निवासी पोलू पुत्र सूरज मेघवाल नयागांव में अपने खरीदसुदा खेत में हल चलाने के लिए ट्रैक्टर लेकर आया एवं खेत जोतने के दौरान नयागांव के ग्रामीण एकजुट होकर आए एवं पोलू को गाली-गलौच करते हुए मारपीट करने लगे। इसी के साथ ही जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने लगे। इसी को लेकर पोलू ने मसूदा थाने में मामला दर्ज करवाया था। मसूदा पुलिस ने नयागांव निवासी नारायण पुत्र गंगाराम, काना पुत्र मांगी लाल, गिरधारी पुत्र गंगाराम, सांवरा पुत्र गंगा राम, नाथू पुत्र मूला, रामदेव पुत्र गंगाराम, शिवराज पुत्र मूला, छगना पुत्र रघुनाथ, हनुमान पुत्र छगना, हरलाल पुत्र रघुनाथ, देवकरण, जगदीश पुत्र बजरंग शर्मा को गिरफ्तार कर ब्यावर न्यायालय में पेश किया।