निर्माणाधीन सड़कों का किया निरीक्षण
ब्यावर|नगर परिषदकी ओर से वार्डों में चल रहे सड़क निर्माण कार्य को लेकर सोमवार को सभापति लेखराज कांवरिया के नेतृत्व में दौरा किया गया। जिसमें मसूदा रोड, आजाद नगर, पार्वती नगर, श्री कॉलोनी, नवरंग नगर, मोती पुरा बाड़िया, वर्द्धमान कॉलेज, हाउसिंग बोर्ड, लुहार बस्ती, भांभियान चौक, डिग्गी मोहल्ला, रेगरान छोटा बास, ओम नगर, ब्रह्मानंद मार्ग में चल रहे सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर सभापति के साथ कैलाश गहलोत, सचेतक दिनेश भाटी, गणपत सिंह मुग्धेश, रिखबचंद खटोड़ आदि मौजूद थे।