पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तहसील प्रशासन ने दी सहायता राशि

तहसील प्रशासन ने दी सहायता राशि

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर|तहसील क्षेत्रमें पिछले दिनों विभिन्न हादसों में मारे गए मृतक को परिजन को सरकार की ओर से तहसील प्रशासन ने मंगलवार को नियमानुसार सहायता राशि उपलब्ध कराई। तहसीलदार मदनलाल जीनगर ने बताया कि तहसील क्षेत्र में पिछले दिनों जिनकी भी मौत विभिन्न हादसों में हुई थी। उनके परिजन को सहायता राशि उपलब्ध कराने के लिए उपखंड अधिकारी भगवती प्रसाद के निर्देश पर एक प्रस्ताव सरकार को भेजा गया था। इनमें से सरकार ने करीब 10 जनों के परिजन को सहायता राशि उपलब्ध कराने के आदेश दिए। जिन्हें मंगलवार को राशि उपलब्ध कराई गई। दुर्घटना में मारे गए दंपति की दो नाबालिग पुत्रियों के लिए सरकार की ओर से 50-50 हजार रुपए एफडी बनवाई गई। जिसे तहसीलदार ने नाबालिग के चाचा को सौंपा।

इनकेपरिजन को मिली सहायता: सरकारकी ओर से तहसीलदार जीनगर ने फतेहपुरिया निवासी दिलीप सिंगीवाल और उनकी प|ी संगीता सिंगीवाल, ब्यावर खास निवासी प्रकाश, बलाड़ निवासी चंपालाल, बस्सी-कोटड़ा निवासी ओमप्रकाश, उदयपुर रोड चुंगी नाका निवासी चंद्रसिंह, चर्च रोड अंबेडकर नगर निवासी दीपचंद और बिच्छु चौड़ा निवासी भरतसिंह की विभिन्न हादसों में मौत के बाद उनके परिजन को 50-50 हजार रुपए की सहायता दी। जबकि साकेत नगर निवासी हिंमाशु गोठवाल के परिजन को 10 हजार रुपए की सहायता राशि उपलब्ध कराई। तहसीलदार जीनगर ने हिमांशु के परिजन को इस संबंध में नियमानुसार अतिरिक्त सहायता दिलाने का भी आश्वासन दिया।

ब्यावर. मृतकों के परिजन को सहायता राशि उपलब्ध कराते तहसीलदार।