पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हास्य हाउजी का उठाया लुत्फ

हास्य हाउजी का उठाया लुत्फ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमें अग्रवाल समाज में चल रहे अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत मंगलवार को महिला वर्ग के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें समाज की महिलाओं बेटियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इससे पहले सोमवार रात में हास्य सांस्कृतिक संध्या आयोजित की गई। साथ ही नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। हास्य संध्या में हास्य कवि हीरालाल जनागल हास्य फिल्म अभिनेता नटवर पाराशर ने अपने अभिनय चुटकीली बातों से खासा मनोरंजन करते हुए मनोरंजन किया। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता नवीन गर्ग ने किया। सभी प्रतियोगिताओं कार्यक्रम में महिला वर्ग की संयोजक डॉ.नमिता जालान, कविता अरड़का, नुरुल, समता गोयल, मीनाक्षी डाणी, सीमा जिंदल, शैलेंद्र गुप्ता, विक्रम जालान, संतोष अग्रवाल, शिल्पा गर्ग, अमिता मंगल, नीतू जिंदल, पूर्वा डाणी, अनिता सर्राफ, मिथलेश बंसल, ऋतु अग्रवाल आदि का विशेष सहयोग रहा।

बेटियोंने जीती बाजी

बालिकावर्ग एकल नृत्य : इसप्रतियाेगिता में प्रियंका मित्तल प्रथम शुभांगी गर्ग द्वितीय स्थान पर रही।

बालिकावर्ग युगल नृत्य : इसप्रतियाेगिता में ख्याति गर्ग, शुभांगी गर्ग, अंजली गर्ग भानूप्रिया प्रथम राधिका गर्ग आंचल सिंहल द्वितीय स्थान पर रही।महिला वर्गएकल नृत्य : इसमेंअंजु गर्ग प्रथम मनीषा अग्रवाल द्वितीय स्थान पर रही। रंगोली: इसमेंरानू अग्रवाल प्रथम शुभांगी गर्ग द्वितीय रही। रसीलेव्यंजन : इसमेंरानू अग्रवाल प्रथम, ऋषिका सर्राफ, शिखा गर्ग प्रियंका मित्तल द्वितीय रही। मेहंदी: इसमेंरिद्धिमा सिंहल प्रथम इंदू बंसल द्वितीय रही। म्यूजिकलहाउजी : इसमेंममता गर्ग प्रथम, शारदा जिंदल शांति बंसल द्वितीय रही।

धीमीगति के बावजूद आए अव्वल

अग्रसेनजयंती महोत्सव के तहत सोमवार को समाज के युवाओं ने वाहन रैली निकाली। इससे पहले पुरुषों के लिए धीमी गति से वाहन दौड़ाना, निशानेबाजी, सस्पेंस गेम समेत अनेक प्रतियोगिताएं रखी गई। शाम को समाजबंधुओं ने शहर के विभिन्न मार्गों से वाहन रैली निकाली। अध्यक्ष मुकेश अरड़का ने बताया कि रैली में पहली बार रथ में सारथी राजेंद्र अग्रवाल रहे। रैली मिशन ग्राउंड से शुरू होकर चांगगेट, पाली बाजार, एकता सर्किल, अग्रसेन बाजार, सुभाष चौक, अग्रसेन सर्किल, फतेहपुरिया बगीची पहुंची। रैली का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।

प्रतियोगितापरिणाम

प्रचारमंत्री नवीन गर्ग ने बताया कि गियर वा