भामाशाह शिविर में 564 नामांकन
ब्यावर|शहर केवार्ड नंबर 12 में सोमवार को सुभाष उद्यान स्थित राठी पवेलियन परिसर में भामाशाह शिविर आयोजित किया गया। उपखंड अधिकारी भगवती प्रसाद नगर परिषद आयुक्त शशिकांत शर्मा के निर्देशन में आयोजित शिविर के पहले दिन 564 जनों का आधार नामांकन, 190 महिला मुखियाओं का बैंक खाते 90 का आधार नामांकन किया गया। शिविर का आयोजन आगामी 24 सितंबर बुधवार तक जारी रहेगा। शिविर में राजस्व विभाग, चिकित्सा विभाग, नगर परिषद, महिला एवं बाल विकास, सामाजिक न्याय अधिकारिता, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के अलावा स्वंय सेवी राजेश गहलोत, पीएनबी टीम, कंप्यूटर कर्मी आदि का सहयोग रहा।