पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विधायक की वजह से टाली थी बैठक

विधायक की वजह से टाली थी बैठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर | नगरपरिषद में पार्षदों की लगातार मांग के बावजूद सभापति का रिक्त पद भरने के लिए विशेष साधारण सभा की बैठक नहीं बुलाए जाने पर सवाल उठ रहे हैं। बैठक के संबंध में परिषद आयुक्त के जवाब से पार्षदों में नाराजगी और भी बढ़ गई है। आयुक्त के मुताबिक विधायक की व्यस्तता के कारण ही गत 15 सितंबर काे बैठक नहीं हो पाई थी। बैठक नहीं बुलाए जाने पर कोर्ट में जाने की चेतावनी भी दी गई है।

सभापति लेखराज कांवरिया का कार्यकाल खत्म होने पर परिषद के पार्षदों ने नगर परिषद आयुक्त शशिकांत शर्मा को मांग पत्र सौंप कर सभापति का रिक्त पद भरने के लिए विशेष साधारण सभा की बैठक नियमानुसार बुलाने की मांग की थी।आयुक्त ने पार्षद दलपत मेवाड़ा को दिए गए जवाबी पत्र में अवगत कराया कि पिछली 15 सितंबर को विशेष साधारण सभा बुलाने के लिए प्रस्तावित किया गया था, लेकिन विधानसभा सत्र शुरू होने की वजह से विधायक शंकर सिंह रावत की सहमति लिया जाना आवश्यक था, उनसे सहमति लेने पर विधायक ने विधानसभा सत्र चलने का हवाला देते हुए साधारण सभा की बैठक में उपस्थित होेने में असहमति जताई और बैठक नहीं बुलाने के लिए कहा। इस आधार पर साधारण सभा की बैठक नहीं बुलाई जा सकी। आयुक्त के इस पत्र के जवाब में पार्षद दलपत मेवाड़ा ने इस कारण को विधिसंगत नहीं बताते हुए नगर पालिका नियमों का उल्लंघन करने के आरोप लगाए। साथ ही जानबूझ कर साधारण सभा की बैठक टालने की बात कही।