मालपुरा स्कूल में चोरी
ब्यावर | मालपुराराजकीय स्कूल में चोरों ने सोमवार रात चोरी कर ली। प्रधानाध्यापिका सुनीता चौधरी ने बताया कि सोमवार रात चोरों ने स्कूल में कमरे का ताला तोड़ कर कमरे में से एक पंखा और लाइट का बोर्ड चोरी कर लिया। चौधरी ने बताया कि कुछ माह पहले भी स्कूल में से चोरों ने बच्चों का पोषाहार चुरा लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि उस मामले मे भी अभी तक पुलिस ने चोरों का पता नहीं लगाया।